फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेस क्लब में 36 लोगों के स्वास्थ्य का हुआ परीक्षण

विज्ञापन
प्रेस क्लब में आयोजित स्वास्थ्य मेडिकल कैंप में जांच करते डाक्टर । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
प्रेस क्लब हरिद्वार एवं विचार एक नई सोच संस्था के संयुक्त प्रयास से रविवार को एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में हृदय रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ ने स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। इस दौरान 36 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में आयोजित शिविर में अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी, महासचिव राजकुमार, पूर्व अध्यक्ष अविकसित रमन, पूर्व अध्यक्ष दीपक नौटियाल, समारोह सचिव त्रिलोक चंद्र भट्ट ने देहरादून से पहुंचे वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एसडी जोशी, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एलएम सुंदरियाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. खेमराज सौन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नताशा, टेक्नीशियन कपिल थापा, राकेश बिजलवान का प्रेस क्लब में स्वागत किया गया। कैंप में शुगर और ईसीजी भी किया गया। शिविर के समापन पर पूर्व अध्यक्ष दीपक नौटियाल, संजय रावल, श्रवण झा, अमित गुप्ता, रामेश्वर शर्मा, मनोज रावत, अश्वनी अरोड़ा, त्रिलोक चंद्र भट्ट, एम एस नवाज व सुरेंद्र शर्मा आदि ने चिकित्सको को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें