फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार ने कुत्तों का बनाया निवाला

Thu, 17 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। लगातार गुलदार की धमक से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। मंगलवार रात कोटा मुरादनगर गांव में गुलदार ने दो कुत्तों को निवाला बना डाला। इनमें से एक कुत्ता पिंजरे में बंद था। पुलिस चौकी में भी गुलदार देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है वन विभाग गुलदार को आबादी क्षेत्र में रोकने में पूरी तरह नाकाम है।
विज्ञापन


जंगल से सटे धनौरी, पथरी, श्यामपुर, रोशनाबाद, भेल आदि क्षेत्र में गुलदार की धमक कई दिनों से देखी जा रही है। आए दिन क्षेत्र के गांवों में गुलदार कुत्तों को निवाला बना रहा है। हाथी आदि से फसल बचाने के लिए किसान रात को खेतों में भी नहीं जा पा रहे हैं। मंगलवार रात को गुलदार ने दो अलग-अलग स्थानों पर दो कुत्तों को निवाला बना डाला। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण दीपक, आशीष सैनी, मुज्ममिल, डा. फरमान, ग्राम प्रधान अजब सिंह, सतीश कुमार, लवकेश, रामनरेश सैनी, कर्ण सिंह आदि का कहना है कि यदि वन विभाग के अधिकारियों ने गुलदार से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए तो वह उनके कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

चौकी में पहुंचा गुलदार
पुलिस चौकी धनौरी में तैनात सिपाही बृजमोहन रावत ने गश्त के दौरान एक गुलदार को देखा। तभी से अन्य पुलिसकर्मियों में भी दहशत है। चौकी प्रभारी रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि चौकी में पहले भी गुलदार आता रहा है। पिछले वर्ष दारोगा राजेश कुमार की गाड़ी के सामने गुलदार खड़ा हो गया था।
विज्ञापन


इनका कहना है
गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया हुआ है। लेकिन ग्रामीणों का सहयोग नहीं मिल रहा है। कई स्थानों पर विभागीय कर्मी नजर रखे हुए हैं, लेकिन गुलदार अन्य स्थानों से निकलकर आबादी क्षेत्रों में पहुंच जा रहा है।
विज्ञापन

पंकज शर्मा, बीट अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें