फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के युवकों ने तोड़ा सिटी पोस्ट ऑफिस का पुलिस बैरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के सामने लगे बैरियर को तोड़कर हरियाणा नंबर की कार में सवार युवक उत्पात मचाते घूमते रहे। विष्णु घाट पर लोगों ने तीनों युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद कार को कोतवाली में लाकर खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में सिटी पोस्ट ऑफिस के सामने अपर रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने बैरियर लगाकर बंद किया हुआ है। यहां पर कारों व अन्य वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाता है। शनिवार की रात नौ बजे हरियाणा नंबर की स्विफ्ट कार में सवार तीन युवक बैरियर पर पहुंचे। जब बैरियर पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें मना कर किया तो वह बैरियर तोड़कर विष्णुघाट की तरफ गलियों से होते हुए जाने लगे। बताया जा रहा है कि कार की चपेट में आने से एक महिला भी घायल हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने कार सवार युवकों का पीछा करना शुरू कर दिया। विष्णु घाट पर जाने के बाद रास्ता बंद हो जाने से युवकों को पीछा कर रहे लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद युवकों को पकड़कर उनकी जमकर धुनाई की गई। गुस्साए लोगों ने कार का आगे का शीश भी तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें