फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार का इनामी चेन स्नेचर नोएडा में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के रानीपुर, कनखल और सिडकुल थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की ताबड़तोड़ घटनाओं में शामिल रहे फरार तुलसी को नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। तुलसी तीन साल से फरार था और हरिद्वार पुलिस ने 15 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। नोएडा में तुलसी की गिरफ्तारी होने पर हरिद्वार पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर आएगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 2019 में अक्तूबर और नवंबर में हरिद्वार के रानीपुर, कनखल और सिडकुल क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की कई घटनाएं हुईं। पुलिस ने चेन स्नेचिंग में उत्तर प्रदेश के शामली के गिरोह के चार बदमाशों को दबोचा। गिरोह का पांचवां बदमाश तुलसी फरार चल रहा था। तुलसी की गिरफ्तारी नहीं होने से हरिद्वार पुलिस ने उस पर 15 हजार का इनाम घोषित कर दिया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि तुलसी की नोएडा में गिरफ्तारी हुई है। आरोपी तुलसी को पुलिस रिमांड पर हरिद्वार लाएगी। तुलसी राजस्थान से भी भगोड़ा है। यूपी, राजस्थान के अलावा उत्तराखंड में सक्रिय रहा और तीनों राज्यों से इनामी घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें