राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज में तैनात रेंजर शरण पाल सिंह कुंवर पर आखिरकार वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में गाज गिर ही गई। प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने उनके खिलाफ चल रही जांच के मद्देनजर रेंजर को निलंबित कर दिया है। उन परपार्क की जमीन पर अतिक्रमण का भी आरोप है।
हरिद्वार निवासी आदित्य शर्मा ने पिछले दिनों सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारियां जुटाकर शासन में शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि हरिद्वार रेंज में तैैनात रेंजर श्रवण पाल सिंह कुुंवर ने चिल्लावाली रेंज में तैनात रहते समय अपने साथियों के साथ मिलकर वित्तीय अनियमितता की। किया और पार्क की जमीन पर अतिक्रमण करवाया। आरोप लगाया गया कि वह ठेकेदारों के साथ मिलकर गलत तरीके से ठेके देने और सरकारी धन को खुर्दबुर्द करने में भी लिप्त रहे। और भी कईं गंभीर आरोप उन पर लगाए गए थे। प्रमुख सचिव वन आनंदवर्द्धन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे। जांच अभी जारी है, लेकिन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए प्रमुख वन संरक्षक ने हरिद्वार रेंज में तैनात रेंजर शरण पाल सिंह कुंवर पर निलंबन की कार्रवाई की है। पार्क के निदेशक पीके पात्रो ने इसकी पुष्टि की है।