फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: पशुपतिनाथ धाम के लिए गंगा कलश यात्रा रवाना, गंगोत्री से लाए पांच हजार लीटर जल, हुआ भव्य स्वागत

Wed, 18 Nov 2026 09:13 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

गंगोत्री से हरिद्वार और फिर नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर तक पहुंचने वाली यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों की भी प्रतीक है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री धाम से पांच हजार लीटर पवित्र गंगाजल लेकर निकली श्रीगंगा कलश यात्रा हरिद्वार में पड़ाव के बाद नेपाल के लिए रवाना हो गई। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित चरण पादुका मंदिर में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश का पूजन किया। गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज के नेतृत्व में पहुंची इस यात्रा का उद्देश्य गंगोत्री के पवित्र जल से नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करना है।

विज्ञापन


गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद हर वर्ष गंगाजल से भरा कलश नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचाने की धार्मिक परंपरा निभाई जाती है। गंगोत्री से शुरू हुई यह यात्रा उत्तरकाशी और टिहरी होते हुए हरिद्वार पहुंची। यहां पंचायती अखाड़ा निरंजनी चरण पादुका मंदिर में संतों की मौजूदगी में कलश का स्वागत और पूजन किया गया। इसके बाद यात्रा नेपाल के लिए रवाना हुई। हरिद्वार से यात्रा का अगला पड़ाव मुरादाबाद है।
विज्ञापन


गंगोत्री धाम के रावल शिवप्रकाश महाराज ने बताया कि पौराणिक परंपरा के अनुसार गंगाजल को नेपाल पहुंचाया जाता है। इसका उद्देश्य प्राचीन धार्मिक परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन करना है। उन्होंने बताया कि पशुपतिनाथ मंदिर में इस गंगाजल का विशेष धार्मिक महत्व है।

डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि गंगोत्री से पांच हजार लीटर गंगाजल लेकर नेपाल पहुंचने वाली यह यात्रा सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने केदारनाथ और पशुपतिनाथ मंदिर के बीच प्रचलित धार्मिक मान्यता का उल्लेख करते हुए बताया कि बाबा केदारनाथ के पिछले भाग की पूजा केदारनाथ में और अग्रभाग की पूजा नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में की जाती है। उन्होंने रावल शिवप्रकाश महाराज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्राचीन धार्मिक परंपराओं को जीवित रखने के लिए संत समाज उनके साथ खड़ा है। अगले वर्ष इस यात्रा को और अधिक दिव्य एवं भव्य स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


गंगोत्री रावल शिवप्रकाश महाराज के अनुसार, गंगोत्री से लाए गए इस पवित्र जल से पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार लक्ष्मी पूजन की अवधि में यह कलश पशुपतिनाथ मंदिर में विराजमान रहता है। इस दौरान श्रद्धालु कलश के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें