फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजनी प्लस पर दिखेगी हरिद्वार की नृत्यांगना हंसवी

विज्ञापन
कथक नृत्यांगना हंसवी टौंक। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हरिद्वार। डिजनी प्लस हॉटस्टार पर हरिद्वार की कथक नृत्यांगना हंसवी टोंक भी नजर आएंगी। हंसवी के दो प्रोग्राम टेलीकास्ट किए जाएंगे। मंगलवार से हॉट स्टार पर कथक नृत्य प्रतियोगिता में चयनित कलाकारों के कई दिनों तक नृत्य टेलीकास्ट होंगे। हंसवी टोंक के नृत्य टेलीकास्ट की तिथि अभी जारी नहीं हुई है। हंसवी कई टीवी प्रोग्राम में कथक नृत्य की प्रस्तुति कर चुकी हैं।
विज्ञापन

ज्वालापुर निवासी हंसवी टोंक ने बनारस विश्वविद्यालय से कथक नृत्य में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। उन्हें बचपन से ही कथक नृत्य का शौक रहा है और उन्होेंने उसी को करियर बना लिया है। 25 वर्षीय हंसवी 2013 में स्टार प्लस और 2015 में जीटीवी पर कथक नृत्य की प्रस्तुति दे चुकी हैं। 2015 में बालश्री नेशनल अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। हंसवी ने बताया कि डिजनी प्लस पर होने वाले टेलीकास्ट कथक नृत्य की शूटिंग 15 जुलाई से मुंबई में हुई। इसमें कई प्रतिभागी शामिल रहे। बेहतरीन कथक नृत्य की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का ही टेलीकास्ट के लिए चयन हुआ है।
उन्होेंने बताया कि मंगलवार से टेलीकास्ट शुरू होगा। हंसवी के मुताबिक उनके दो कार्यक्रमों का टेलीकास्ट होना है, लेकिन अभी उनके टेलीकास्ट होने वाले नृत्य की तिथि जारी नहीं हुई है। हंसवी ने बताया कि उन्होंने कक्षा पांचवीं से कथक नृत्य सीखा। उन्होंने महिला महाविद्यालय के शिक्षक गुरु प्रदीप महाराज से आठ साल तक कथक नृत्य का प्रशिक्षण लिया। इसके अलावा दीप माला शर्मा से प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के बाद वह कथक नृत्य की पढ़ाई करने बनारस विवि चली गईं। वहां से कथक में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन

-------------------------
छात्राओं को प्रशिक्षण देती हैं हंसवी
हरिद्वार। कथक नृत्यांगना हंसवी टोंक हरिद्वार स्थित प्रेम आश्रम के निकट छात्राओं को कथक नृत्य का प्रशिक्षण भी देती हैं। उनके मुताबिक कथक नृत्य कठिन है। उत्तर प्रदेश की तुलना में उत्तराखंड में लोग इसके प्रति अधिक जागरूक नहीं हैं, लेकिन युवा पीढ़ी की कथक नृत्य में रुचि बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें