फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेला पर्व : जल्द हरी-भरी नजर आएगी धर्मनगरी

विज्ञापन
हरेला पर्व पर पौधारोपण करते कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत साथ में एचआरडीए के अधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
एचआरडीए ने शहर को सुंदर और हराभरा बनाने का बीड़ा उठाया है। सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर हरेला पर्व के तहत शहर में जगह-जगह पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। उम्मीद है कि बहुत जल्द शहर पहले की अपेक्षा और ज्यादा हराभरा दिखाई देगा।
विज्ञापन

मंगलवार को कुंभ मेलाधिकारी दीपक रावत, एचआरडीए उपाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय एवं एचआरडीए सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने पीपल प्रजाति के 11-11 फीट ऊंचे पौधे लगाकर हरेला योजना का शुभारंभ किया है। इन आला अधिकारियों ने तुुलसी चौक मायापुर से डामकोठी नंबर तीन, कुंभ मेलाधिकारी आवास जाने वाली सड़क पर पौधे रोपित किए। मेलाधिकारी ने शहर के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण की एचआरडीए की योजना की सराहना की है। एचआरडीए के उद्यान अधीक्षक कामेश्वर राठी ने बताया कि फाइक्स पौधे पीपल प्रजाति के हैं। ये पौधे पेड़ बनने पर अन्य पेड़ों से अधिक आक्सीजन देंगे। सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि हरेला पर्व पर शुरू किया गया पौधरोपण कार्यक्रम अभी आगे भी जारी रहेगा। पौधरोपण के लिए जगह चयनित की जा रही है। एचआरडीए उपाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण की योजना भी शहर के सौंदर्यीकरण की योजना से जुड़ी हुई है। शहर हराभरा होगा तभी सुंदर भी दिखेगा और लोगों को शुद्ध आबोहवा मिलेगी। एचआरडीए के प्रशासनिक अधिकारी विनोद राव सहित एचआरडीए के स्टाफ ने भी पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें