फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन मंत्री से वार्ता के बाद जिप्सी संचालकों ने टाला आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की तरफ से मिले आश्वासन पर जिप्सी संचालकों ने अपना आंदोलन फिलहाल टाल दिया है। चालकों ने कहा कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को चीला रेंज में मांगों को लेकर सफारी वेलफेयर सोसायटी के सचिव शशी रणाकोटी के नेतृत्व में जिप्सी संचालक और चालक गेट के बाहर धरने पर बैठे गए थे। जिसके चलते दोपहर के समय खोले जाने वाले गेट को एक घंटा देरी से खोला गया था। इसके कारण कुछ पर्यटक लौट गए थे। मंगलवार को ही वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से देहरादून में मांगों लेकर सोसायटी के सचिव शशी रणाकोटी के साथ एक प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए पहुंचा। वार्ता में हर साल एक अक्तूबर से 30 जून तक चीला के गेट खोलने के लिए केंद्र अनुमति लेने का आश्वासन दिया। इसके अलावा मंत्री ने श्यामपुर रेंज में सिद्ध स्रोत में एक नया ट्रैक 12 महीने के लिए शुरू करने का भरोसा दिया। वन मंत्री ने कहा कि रसियाबड़ यूनिट को भी अब राजाजी टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर के अधीन किया जाएगा। ताकि जिप्सी संचालकों को अधिक रोजगार मिल सके। बुधवार से कार्बेट जिम पार्क में जिप्सी के किराये के बराबर यानि 2200 रुपये करने अनुमति प्रदान की। इस मौके पर अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा, उपाध्यक्ष इश्तियाक, सह सचिव आलम अली, संजय कुंडलिया, हिमांशु, दीपक रावत, मनोज बिष्ट, वीरू नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें