क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से चल रही पांचवीं सीनियर जिला क्रिकेट लीग में वीर शौर्य व वीजी क्रिकेट मैदानों में खेले गए मैचों में जिमखाना क्रिकेेट एकेडमी, ऑलराउंडर क्रिकेट क्लब, वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी व रुड़की यंग ने अपने-अपने लीग मैच जीते। राइजिंग स्टार के साथ मैच में जिमखाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.2 ओवर में 207 रन बनाए। कार्तिक दीक्षित ने सर्वाधिक 91, अजय कुमार 27, हिमांशु भारद्वाज ने 35 रन का योगदान किया। राइजिंग स्टार की तरफ गेंदबाजी में राधेश्याम व अनिकेत रहाल ने 2-2, आकाश प्रजापति ने 4 विकेट लिए। 208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग स्टार की टीम 130 रन ही बना पाई। जिमखाना ने 77 रन से मैच जीत लिया।
ऑलराउंडर क्रिकेट क्लब व डीपीएस एकेडमी की टीम के बीच खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीपीएस एकेडमी की टीम 61 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑलराउंडर क्रिकेट क्लब ने एक विकेट खोकर 63 रन बनाकर नौ विकेट से मैच जीत लिया। वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी व रुड़की रॉयल के बीच खेले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रुड़की रॉयल की टीम ने 114 रन बनाए। साहिल त्यागी ने 21, सुमित ने 18 रन बनाए। वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी की तरफ से आशीष चौधरी ने 4, आकाश त्यागी ने 3, अंकित ने 2 व हसन अख्तर ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 2 विकेट पर 118 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया।
रुड़की यंग व सत्यम स्पोर्ट्स एंड क्रिकेट एकेडमी के बीच खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए रुड़की यंग की टीम ने 50 ओवर में 321 रन बनाए। शिखर ने 91, आर्यन ने 103 व संजीव कुमार ने 30 रन बनाए। सत्यम स्पोर्ट्स एंड क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी में फरहान ने 5, मोइनुद्दीन ने 3, मोहम्मद बिलाल व प्रणव ने 1-1 विकेट लिया। 322 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सत्यम स्पोर्ट्स का कोई बल्लेबाज पिच पर टिक नहीं पाया और पूरी टीम 73 रन पर आउट हो गई। मैच में अंपायरिंग विनय कुमार, राहुल गुप्ता, अजय कुमार वैद्य, वसीम अहमद, योगेश व स्कोरिंग अग्रिम शर्मा एवं स्वतंत्र चौहान ने की। इस मौके पर इंद्रमोहन बड़थ्वाल, सत्यनारायण सिंह, आलोक पांडे, चंद्रमोहन, मनोज कुमार, कमल चमोली, अंकित अरोड़ा, अवतार सिंह, चिराग कथूरिया, गुलाब सिंह, जावेद आदि मौजूद रहे।