फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू मठ मंदिरों के अधिग्रहण के बजाए विकास पर ध्यान दे सरकार: अवधेशानन्द गिरि

Mon, 08 Nov 2021 09:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि
विज्ञापन

हिंदू मठ मंदिरों को अधिग्रहण से बचाने और अधिग्रहित मंदिरों को मुक्त कराने के लिए मुहिम चला रहे नई दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर के महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से मुलाकात की। उन्होंने 21 नवंबर को अखिल भारतीय संत समिति के तत्वाधान में कालकाजी मंदिर प्रांगण में होने वाले मठ मंदिर मुक्ति आंदोलन में भागीदारी करने के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन


रविवार को महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचे और जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से मुलाकात की। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि भारत में ऐसा नियम नहीं है, जिसके तहत किसी भी मठ मंदिर का 6 महीने से अधिक अधिग्रहण किया जा सके। स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा कि सरकार जीर्णशीर्ण व उपेक्षित मठ मंदिरों के विकास पर ध्यान देने की बजाय वैष्णो देवी, केदारनाथ, बदरीनाथ जैसे मंदिर जहां चढ़ावा अधिक आता है, पर अधिक ध्यान देती है।

मठ मंदिर मुक्ति आंदोलन का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि वे संत समाज के साथ हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी (महानिर्वाणी) ने कहा कि हिंदू मठ मंदिरों के अधिग्रहण को बरदाश्त नहीं किया जाएगा। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के कोठारी महंत दामोदर दास, श्रीमहंत महेश्वरदास, महंत रघुमुनि ने कहा कि मठ मंदिरों में श्रद्धालु से मिलने वाले दान से ही संत समाज सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार के साथ स्कूल, कालेज व अस्पतालों जैसे सेवा प्रकल्पों का संचालन भी करता है।
विज्ञापन


इस दौरान महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने कैलाश मठ के परमाध्यक्ष स्वामी संविदानंद, युवा भारत साधु समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी शिवानंद, महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री, श्री चेतन ज्योति आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषिश्वरानंद, महंत कमलदास, महंत दामोदर दास, महंत जयेंद्र मुनि सहित कई संतों से मुलाकात की और आंदोलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें