फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर यात्रियों को भटका रहा गूगल, फ्लैक्स बोर्ड दिखाएंगे राह

विज्ञापन
विज्ञापन
बाहरी राज्यों से आने वाले यात्री गूगल मैप के चलते हरिलोक तिराहे पर आने के बाद हरकी पैड़ी जाने वाला रास्ता भटक जाते हैं और वह ज्वालापुर चले जाते हैं। वाहनों के अंदर आने से यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी जाम से जूझना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब हाईवे पर यातायात पुलिस और व्यापारियों के सहयोग से लगाए गए फ्लैक्स बोर्ड राह दिखाएंगे।
विज्ञापन

गंगा के दर्शन करने के लिए दिल्ली और हरियाणा की ओर से आने वाले यात्री अक्सर गूगल मैप का सहारा लेते हैं। गूगल द्वारा अधिकतर मौकों पर रुड़की से हरकी पैड़ी आने के लिए जटवाड़ा पुल होते हुए वाया हरिलोक तिराहा, आर्यनगर चौक, रानीपुर मोड़ के स्थानीय बाजार से होकर गुजरने वाला रास्ता बताया जाता है। भीड़भाड़ और वाहनों के बोझ से लदे इस मार्ग पर यात्री वाहनों के आने से जहां एक ओर स्थानीय जनता को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है तो वहीं यात्री को भी परेशान होना पड़ता है। स्थानीय निवासियों और यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने फ्लैक्स बोर्ड का सहारा लिया है। बोर्ड पर संकेतात्मक चिह्न बनाकर जटवाडा पुल, वाल्मीकि चौक ज्वालापुर व हरिलोक तिराहे के पास लगवाए गए हैं।
-------
स्थानीय व्यापारियों का भी रहा सहयोग
गूगल मैप से आने के यात्रियों के साथ व्यापारियों को भी परेशानी होती थी। प्रदेश व्यापार मंडल के शहर इकाई ज्वालापुर अध्यक्ष सागर कुमार व उनके साथियों के साथ ट्रैफिक पुलिस ने इस समस्या पर गहन मंथन किया था।
विज्ञापन

----------
वाहनों की स्पीड कम करने के लिए लगाए गए जिगजैग बैरियर
देहरादून की तरफ से बहादराबाद की तरफ जाने वाले वाहनों की स्पीड हरिलोक तिराहा फ्लाईओवर से उतरते समय अधिक हो जाती है। जिससे तिराहे पार कर रहे पैदल व दोपहिया यात्रियों के साथ अक्सर दुघर्टनाएं भी हो जाती है। जिगजैग बैरियर लगाने से अब वाहनों की स्पीड पर कंट्रोल रहेगा। वहीं जटवाड़ा पुल पर भी जिगजैग बैरियर लगवाए गए हैं। ताकि वाहन जटवाडा पुल से बाजार की तरफ न आएं।
------------
बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन चालक ज्यादातर ज्वालापुर के अंदर घुस जाते थे। जिससे यहां पर जाम लगने की समस्या हो जाती थी। अब तीन जगहों पर संकेतात्मक बोर्ड लगाकर यात्रियों को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। बोर्ड पर हरकी पैड़ी, मनसा देवी, ऋषिकेश जाने का रास्ता लिखा गया है।
विज्ञापन

- बिजेन्द्र दत्त डोभाल, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें