फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली पर सामान, सड़क पर दुकान

विज्ञापन
अपर रोड के पास बाजार में किया गया अतिक्रमण । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में अपर रोड पर अतिक्रमण से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों से आगे सड़क पर सजे सामान के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बावजूद इसके नगर निगम प्रशासन और पुलिस लापरवाही बरत रही है।
विज्ञापन

हरिद्वार में दुनियाभर से श्रद्घालु और पर्यटक पहुंचते हैं। अपर रोड पर सड़क पर अतिक्रमण से पहले ही व्यस्ततम अपर रोड पर पैदल चलने वालों को दिक्कत हो रही है। अब हालात ऐसे हैं कि मार्ग से चौपहिया छोड़िए, दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो चला है। इसके बावजूद विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है।
कोट
अपर रोड पर अतिक्रमण की समस्या है तो इसे दिखाया जाएगा। कार्रवाई के लिए संबंधित महकमों के साथ बैठक योजना बनाई जाएगी। निगम का पूरा प्रयास है कि यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सड़कों पर आवागमन में किसी तरह की दिक्कत न हो। - दयानंद सरस्वती नगर आयुक्त, हरिद्वार
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन लेने के लिए नगर निगम जिम्मेदार है। निगम प्रशासन पुलिस से सहयोग मांगता है तो हम पूरी तरह से तैयार हैं। अगर मामले में कार्रवाई करनी है तो वह निगम को ही करनी है।
विज्ञापन

-अभय सिंह, सीओ सिटी, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें