फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में 75.88 और इंटर में 77.57 फीसदी बच्चे पास

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी हो गए। हरिद्वार जिले में हाईस्कूल में 75.88 और इंटर में 77.57 फीसदी छात्र एवं छात्राएं पास हुए हैं। हाईस्कूल और इंटर में छात्राओं ने एक बार फिर बाजी मारी है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता के मुताबिक हाईस्कूल में कुल 23382 विद्यार्थियों का पंजीकरण था। इनमें 23034 छात्र और छात्राओं ने परीक्षा दी। 17479 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। कुल परीक्षार्थियों के सापेक्ष हाईस्कूल का रिजल्ट 75.88 फीसदी रहा है। इनमें 916 बच्चे विशेष श्रेणी से पास हुए हैं। 3566 बच्चों ने प्रथम श्रेणी, 9009 ने द्वितीय और 3986 ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा पास है। हाईस्कूल में छात्राओं का रिजल्ट 82.21 फीसदी तो छात्रों का परिणाम 70.27 फीसदी रहा है।
हाईस्कूल में 12416 छात्रों के पंजीकरण के सापेक्ष 12216 ने परीक्षा दी। इनमें 8585 बच्चों ने परीक्षा पास है। 288 परीक्षार्थियों ने विशेष श्रेणी से परीक्षा पास की है। 1290 ने प्रथम श्रेणी, 4505 ने द्वितीय और 2500 ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसी तरह परीक्षा में 10966 छात्राओं के पंजीकरण के सापेक्ष 10818 ने परीक्षा दी और 8894 ने परीक्षा पास की है। 628 छात्राओं ने विशेष श्रेणी से परीक्षा पास की है तो 2276 ने प्रथम, 4504 ने द्वितीय और 1486 ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा पास की है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में कुल 19280 पंजीकरण के सापेक्ष 18917 छात्र एवं छात्राओं ने परीक्षा दी। इनमें 14674 उत्तीर्ण हुए और इंटर का परीक्षाफल 77.57 फीसदी रहा। विशेष श्रेणी से 674 ने परीक्षा पास की तो 3865 ने प्रथम, 8235 ने द्वितीय और 1352 ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा पास की है। इंटर में छात्राओं का परीक्षाफल 82.50 तो छात्रों का परिणाम 73.36 फीसदी रहा है। जिले में इंटर में कुल 10457 छात्रों के पंजीकरण की तुलना में 10213 ने परीक्षा दी और 7493 ने परीक्षा पास की। इनमें 189 विशेष श्रेणी से पास हुए। 1380 प्रथम, 4568 द्वितीय और 973 ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की। इंटर में 8823 छात्राएं पंजीकृत थी और 8704 ने परीक्षा दी। इनमें 7181 पास हुई। 485 विशेष श्रेणी, 2485 प्रथम, 3667 द्वितीय और 409 ने तृतीय श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें