फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर नशे में धुत मिला पति

Sat, 04 Feb 2017 10:07 PM IST
अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्वालापुर क्षेत्र से गायब चल रहे एक व्यक्ति को पत्नी ने प्रेमिका केघर से ढूंढ निकाला। महिला अपने पति को सीधे कोतवाली ले गई। पुलिस ने पूरा मामला सुनने के बाद नशेड़ी  पति को  पत्नी के साथ ही वापस भेज दिया।

दोपहर को पुलिस को सूचना मिल कि वाल्मीकि बस्ती में एक घर में हंगामा हो रहा है। सूचना पर चेतक सवार पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। पुलिसकर्मी मौके पर हंगामा काट रही महिला एवं उसके पति को कोतवाली ले आए। कोतवाली में पूछताछ में पता चला कि महिला का पति रात भर से गायब था। महिला ने सुबह उसे घर से कुछ दूरी पर ही रहने वाली एक महिला के घर से ढूंढ निकाला। गुस्साई महिला ने दूसरी महिला के घर के बाहर खड़े एक दोपहिया वाहन पर भी गुस्सा निकालना शुरू किया तब तक महिला मौके से खिसक गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति को रात भर बंधक बनाकर रखा गया है। उस घर में महिला के अलावा अन्य दो व्यक्ति भी मौजूद थे।
विज्ञापन

एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। महिला को उसके पति के साथ वापस भेज दिया गया। इस संबंध में कोई लिखित में शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


गंगा में उतरता शव मिला
 पुल जटवाडा पर एक महिला का सड़ा गला शव उतारता हुआ मिला। करीब 25 वर्षीय मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव करीब दस-बारह दिन पुराना प्रतीत होता है। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें