फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से दो दिन पहले गायब युवती तमिलनाडु से बरामद

Tue, 07 Dec 2021 08:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फेसबुक पर शुरू हुई लव स्टोरी के चलते शादी से दो दिन पहले घर से गायब युवती को रानीपुर पुलिस ने दक्षिण भारत से ढूंढ निकाला। युवती अपने प्रेमी के साथ उसके घर ही रह रही थी। युवती तो मिल गई, लेकिन उसकी शादी टूट गई। सोमवार की देर रात पुलिस युवती को लेकर हरिद्वार पहुंची और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


रानीपुर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में कोतवाली क्षेत्र से एक युवती लापता हो गई थी। युवती के परिजनों ने पुलिस को शिकायत की थी। परिजन इसलिए परेशान थे कि युवती की 29 नवंबर को शादी होनी थी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने युवती को ढूंढने के लिए पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने कई पहलुओं पर जांच जब शुरू की।

छानबीन में युवती का फेसबुक अकाउंट होने की बात सामने आई। पुलिस ने तकनीक के इस्तेमाल से फेसबुक अकाउंट खंगाला। जिसके बाद पता चला कि युवती की दोस्ती दक्षिण भारत के तमिलनाडु के वेल्युपुरम सिटी के युवक से है। युवती की बरामदगी के लिए पुलिस टीम तमिलनाडु रवाना र्की। पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के घर से बरामद कर लिया गया। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि युवती की दोस्ती तमिलनाडु के युवक से फेसबुक पर हुई थी। जिसके बाद वह भागकर वहां चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें