फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री विद्यापीठ के छात्र का खेलो इंडिया में चयन

विज्ञापन
शांतिकुंज के प्रमुख डॉक्टर प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी से शुभाशीष लेते छात्र रोहित यादव । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के कक्षा ग्यारह के छात्र रोहित यादव का भारत सरकार के खेलो इंडिया में चयन हो गया है। रोहित का चयन भुवनेश्वर और ओडिशा में हुई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। रबर ब्वाय के नाम से जाने जाने वाला रोहित को योग के तीन सौ से अधिक आसन करने में महारथ हासिल है। वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक पदक अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार के खेलो इंडिया में चयन होने पर गायत्री विद्यापीठ के डॉ. प्रणव पंड्या और शैलदीदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशीर्वाद दिया। गायत्री विद्यापीठ के व्यवस्था मंडल की प्रमुख शेफाली पंड्या ने कहा कि रोहित का योग के लिए भारत सरकार के खेलो इंडिया में चयन होना गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के साथ ही हरिद्वार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि रोहित चार वर्ष की उम्र से ही शांतिकुंज कार्यकर्त्ता अपने पिता रविंद्र यादव से प्रशिक्षण ले रहे हैं। विगत दिनों ओडिशा में देशभर के युवाओं के लिए खेलो इंडिया में चयन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं थी। इसमें उत्तराखंड राज्य की ओर से योग के क्षेत्र में गायत्री विद्यापीठ के रोहित ने प्रतिभाग किया था। व्यवस्थापक महेंद्र शर्मा ने रोहित के चयन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें