फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गैस डिलीवरी कर्मी को ब्लैकमेल कर मांगी दो लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के एक डिलीवरी कर्मचारी से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कथित महिला मीडियाकर्मी सहित तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, अमृत कुमार पुत्र जयपाल सिंह निवासी धनपुरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सिंहद्वार स्थित पुष्पक गैस सर्विस में डिलीवरी का काम करता है। शुक्रवार को वह आर्यनगर क्षेत्र के संतोष विहार में बाइक से गैस सिलेंडर पहुंचाने जा रहा था। रास्ते में देवम मेहता, अर्चना ढींगरा, विश्वास सैनी ने उसकी बाइक रोक ली और चाबी निकाल ली।
आरोप है कि तीनों ने खुद को पत्रकार बताते हुए गैस सिलिंडर का वजन कराने को कहा। जब उसने उनसे पहचान पूछी तो वे धमकाने लगे। किसी तरह वहां से निकलकर वह अपने कार्यालय पहुंचा, लेकिन तीनों उसका पीछा करते हुए गैस एजेंसी तक पहुंच गए। आरोप है कि कार्यालय पहुंचने के बाद तीनों ने उस पर दबाव बनाते हुए दो लाख रुपये की मांग की। उसने पैसे देने से इन्कार कर दिया और अपने ऑफिस में सूचना दी और पुलिस से शिकायत की। नामजद आरोपियों पर पूर्व में भी भैंस-बुग्गी चालकों और अन्य कामगारों से वसूली के आरोप लग चुके हैं। इस संबंध में कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। वीडियो भी कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें