फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दो पक्षों में मारपीट में दो सगे भाई सहित पांच लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते दो पक्षों के बीच झगड़े में बदल गया। देर रात हुए इस विवाद से अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो सगे भाईयों सहित पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर रात मोहल्ला चौहानान में मेन रोड पर दो पक्षों के बीच कहासुनी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि दोनों ओर से लोग हंगामा कर रहे थे। दोनों के बीच मारपीट होने लगी। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने पहले दोनों पक्षों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ और शोर-शराबा जारी रहा। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मौके से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। आरोपी शाहनवाज, बकार और समीप निवासी मोहल्ला चौहानान एवं अनश उर्फ मुख्तियार और फैजान निवासी अहबाबनगर का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें