फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त कर रही पुलिस पर बदमाशों का हमला, पुलिसकर्मी की आंख फोड़ी

विज्ञापन
हरिद्वार के शिवालिकनगर के जे कलस्टर में पुलिस पर हमला करने के बाद भागते बदमाश, सीसीटीवी कैमरे में - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
गश्त कर रही पुलिस पर बदमाशों ने हमला कर दिया और एक पुलिसकर्मी की आंख फोड़ दी। हमले में एक अन्य पुलिसकर्मी को भी काफी चोट आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पुलिसकर्मी की आंख का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गैस प्लांट चौकी की चेतक टीम में शामिल सिपाही विजयपाल सिंह और प्रीतपाल चौकी क्षेत्र के शिवालिकनगर में गश्त करते हुए जे-4 कलस्टर में पहुंचे। यहां पर रात ढाई बजे के करीब ए तोमर नाम के व्यक्ति के घर सामने पेड़ के पास खड़ी ऑल्टो गाड़ी की आड़ में एक व्यक्ति छिपता दिखाई दिया। एक अन्य व्यक्ति पेड़ के पास नाले में घुसता नजर आया। पुलिसकर्मी विजयपाल ने दोनों को पकड़ लिया। विजयपाल का कहना है कि इतने में ही बदमाशों के दो अन्य साथी आए और किसी हथियार से प्रीतपाल पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उसकी बायीं आंख फोड़ दी। गंभीर रूप से घायल प्रीतपाल नीचे गिर गया। वहीं, इसके बाद बदमाशों ने हथियार से विजयपाल के सीने पर चोट मारी और अपने दोनों साथियों को छुड़ा लिया और फरार हो गए।
इसके बाद विजयपाल गंभीर रूप से घायल प्रीतपाल निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। इस बीच बदमाश ललतारो पुल पर पहुंचे तो वहां चेकिंग कर रहे दारोगा नवीन पुरोहित पर भी बदमाश हमला कर फरार हो गए। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि पुलिसकर्मी विजयपाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले सभी बदमाशों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई हैं। जिला पुलिस के साथ ही आसपास के जनपदों की पुलिस भी बदमाशों की तलाश में जुट गई है। इसके साथ ही राज्य की सीमा से लगे यूपी के सभी थानों को भी बदमाशों का हुलिया भेजा गया है।
पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। सीसीटीवी से उनकी पहचान की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -डा. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी हरिद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें