फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में जंक लगे गोले मिलने से सनसनी

Mon, 07 Nov 2016 12:06 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
गंगनहर में मिले गोले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गंगनहर में सामान तलाश रहे ग्रामीणों को दो सेना के युद्ध टैंकर के दो गोले मिलने सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाकर दोनों गोलों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

गंगनहर में आसपास के लोग मछली पकड़ने और पैसे तलाशने के लिए उतरे रहते हैं। रविवार की दोपहर भी कुछ लोग गंगनहर में पैसे तलाश रहे थे। तभी उन्हें बमनुमा दो वस्तु पड़ी दिखाई दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चौकी प्रभारी डीएस रावत को दी तो उन्होंने दोनों गोलों को पुलिस कब्जे में लिया। चौकी प्रभारी डीएस रावत की सूचना पर हरिद्वार से बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और दोनों गोलों को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी। क्षेत्र में गंगनहर में इस तरह की वस्तुएं मिलने का पहला मामला नहीं है। पिछले साल भी मेहवड़ गांव के पास गंगनहर की सफाई के दौरान ऐसे ही आठ संदिग्ध विस्फोटक सामान मिला था। एसपी देहात परमिंद्र डोबाल ने बताया कि यह सेना के युद्ध टैंकर के गोले हैं। दोनों पर जंक लगा है। दोनों गोलों को बम निरोधक दस्ते से निष्क्रिय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें