फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की मासूम से रेप की कोशिश

Mon, 07 Nov 2016 12:02 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
कनखल में बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। पांच साल की मासूम को एक किशोर ने हवस का शिकार बनाना चाहा। मासूम की मां की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक मुकदमा लिखने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

क्षेत्र में गंगा घाट के किनारे कई परिवार बसे हैं। रविवार की शाम गंगा घाट पर टहल रहे एक व्यक्ति एक मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहे एक किशोर को डांट फटकार कर भगा दिया। उस व्यक्ति ने ही मासूम को उसके परिवार तक पहुंचाया। मासूम को लेकर उसकी मां थाने पहुंची। पुलिस के समक्ष मासूम ने पूरी आपबीती बताई। मासूम ने आरोपी के बारे में पुलिस को बतायाञ कार्यवाहक एसओ भवानी शंकर पंत ने बताया कि आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। एसओ ने बताया कि आरोपी दसवीं का छात्र है। मासूम के पिता नहीं है और वह मां के साथ रहती है। आरोपी किशोर का पिता बैटरी रिक्शा चलाता है। दोनों ही पक्ष गरीब तबके से ताल्लुक रखते हैं। एसओ ने बताया कि उस व्यक्ति को कोई अता पता नहीं चल सका जो चश्मदीद बताया गया है। उन्होंने बताया कि मासूम की मां की तहरीर पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें