फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा सभा ने सात सौ सदस्यों को भेजे निमंत्रण पत्र

Wed, 28 Sep 2016 11:44 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
 राष्ट्रपति के स्वागतार्थ हरकी पैड़ी की प्रबंध कार्यकारिणी गंगा सभा ने अपनी प्रधान सभा के सात सौ सदस्यों को हरकी पैड़ी आने का निमंत्रण भेजा है। हालांकि प्रशासन से अभी तक भी कोई लिखित अनुमति प्राप्त नहीं हुई है। उधर अखाड़ा परिषद और संतों के निरंतर आग्रह के बावजूद संतों को मिलने की कोई अनुमति बुधवार की शाम को नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

गंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी व महामंत्री रामकुमार मिश्रा की ओर से प्रधान सभा के सभी सात सौ सदस्यों के निमंत्रण देकर आग्रह किया गया है कि वे सायं तीन बजे तक हरकी पैड़ी पहुंच जाएं। इस संबंध में रामकुमार मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन से स्पष्ट कर दिया गया है कि गंगा सभा का सात सौ सदस्य राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। यह स्वागत उनका परंपरागत अधिकार है। प्रशासन ने लिखित अनुमति नहीं दी है, किंतु स्पष्ट कर दिया है कि सभी सदस्य हरकी पैड़ी आ सकते हैं। इन सदस्यों का बैठने का प्रबंध वही किया जाएगा, जहां प्रशासन स्थान निर्धारित करेगा। स्वागत कक्ष में गंगा सभा के कुल छह पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। महामहिम को चांदी की गंगाजलि के साथ चांदी पर लिखा अभिनंदन पत्र भी भेंट किया जाएगा। जिस स्थल पर राष्ट्रपति गंगा पूजन और आरती करेंगे वहां सभी पात्र चांदी के रहेंगे।
उधर राष्ट्रपति को कई फैक्स भेजने के बावजूद अखाड़ा परिषद को मिलने की अनुमति अभी तक नहीं मिल पाई है। परिषद के प्रतिनिधि जयराम आश्रम के पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने एक बयान जारी कर कहा कि संत राष्ट्रपति से कई मुद्दों को लेकर वार्ता करना चाहते हैं। उन्हें मिलने का समय दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें