फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर लूट करने वाले चार आरोपी पकड़े

विज्ञापन
हरिद्वार के सिडकुल थाने में लूट का खुलासा करते एसएसपी डा.योगेंद्र सिंह रावत। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी से हुई दो लाख की लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि फरार चार आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त तमंचा, मोबाइल फोन, बाइक, पीड़ित का आधार कार्ड व बैग भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

सिडकुल थाना क्षेत्र की इंद्रलोक कालोनी निवासी सबज पाल कपड़ा व्यापारी होने के साथ ही मनी ट्रांसफर सेंटर भी चलाते हैं। 16 सितंबर की रात को सबज पाल सेंटर से लौट रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने गोली मारकर उनसे दो लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। रविवार को एसएसपी ने सिडकुल थाने में घटना का खुलासा करते हुए बताया मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चिड़ियापुर श्यामपुर में चेकिंग करते हुए दो बाइक सवार युवकों को पकड़ा।
युवकों ने पूछताछ में अपना नाम दीपेश निवासी गांव इनामपुरा थाना मंडावर व कामेंद्र निवासी लालपुर सोजीमल थाना नांगलसोती बिजनौर बताया। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो दिनेश के पास से लूट के 15 हजार व कामेंद्र के पास से 17 हजार रुपये व एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान कामेंद्र ने बताया कि उसके एक साथी अंकित ने एक माह पहले बताया था कि चौहान मार्केट रावली महदूद में सबज पाल का मनी ट्रांसफर सेंटर है। जिसका अच्छा काम है। वह प्रतिदिन छह से सात लाख रुपये लेकर रात नौ से साढ़े नौ बजे के बीच दुकान बंदकर अपने साथी के साथ पैदल ही घर पर जाता है। पूछताछ के बाद पुलिस ने अंकित निवासी गांव बहादरपुर रामराज व सोनित निवासी सियाली थाना रामराज को भी गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि फरार आरोपी सचिन निवासी गांव तिसोतरा थाना नांगल सोती, सन्नी, मिलन गांव काजीवाला थाना मंडावर व विशाल निवासी लैकपुरी थाना मंडावर बिजनौर की तलाश की जा रही है। पुुलिस ने आरोपियों के पास से 32 हजार रुपये की नकदी, तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक, पीड़ित का बैग, आधार कार्ड की प्रति व पैन कार्ड बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

---------
12 सितंबर को की थी रैकी
कामेंद्र ने बताया कि इसके बाद उसने अपने दोस्त दीपेश व सचिन को व्यापारी के बारे में बताया था। जिसके बाद आरोपी 12 सितंबर को रैकी करने के लिए आए थे। उसने बताया कि अंकित व उसके दोस्त ने सबजपाल की दुकान दिखाई थी। जिसके बाद कामेंद्र ने अपने साथी सचिन, दीपेश, मिलन, सन्नी, विशाल के साथ मिलकर सबजपाल से लूट की थी।
--------
110 सीसीटीवी की फुटेज खंगाली
पुलिस ने घटना के बाद घटनास्थल से लेकर बदमाशों के जाने वाले रूट पर करीब 100 से 110 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। जिसके बाद पुलिस को बदमाशों की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें