फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ कांगडी में भूमि कटाव के चलते बाढ़ का खतरा बढ़ा

Thu, 30 Jul 2020 02:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ लगातार भूमि कटाव से कांगड़ी गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने अधिकारियों को तत्काल कटाव रोकने को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा का जल स्तर बढ़ रहा है। पानी बढ़ने के कारण भूमि कटाव भी तेजी से हो रहा है। ऐसे में कांगड़ी गांव के लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। क्षेत्रीय विधायक नेभूमि कटाव को रोकने को एक सप्ताह पहले ही वायरक्रेट तटबंध निर्माण का काम शुरू करवाया था।

एक-दो दिन काम चला, लेकिन पत्थर की व्यवस्था ना होने के कारण वह बंद हो गया। कांगड़ी गांव के उप प्रधान रविंद्र कुमार का कहना है कि समय रहते हुए कोई भी निर्माण कार्य नहीं कराया गया। अब बरसात के समय में गांव में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक तरफ तो गंगा और दूसरी तरफ बरसाती नदी सिद्ध स्रोत से कटाव हो रहा है। समाजसेवी चौधरी निरंजन सिंह का कहना है कि ग्रामीण दहशत में जी रहे हैं। पानी गांव के काफी करीब तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें