फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: राहगीरों को अश्लील इशारे करने के आरोप में पांच महिलाएं गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में राहगीरों को रोककर अश्लील इशारे करने के आरोप में पुलिस ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिलाएं सड़क से गुजरने वाले पुरुषों को रोककर फब्तियां कस रही थीं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पांचों का चालान कर दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि रविवार को एसओ अजय शाह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि राठौर प्लाजा होटल के सामने सेक्टर दो की ओर जाने वाले रास्ते पर कुछ महिलाएं अश्लील हरकतें कर रही हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने कुछ देर रुककर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। इस दौरान महिलाएं राहगीरों को रोककर ग्राहक मिलने की बात कहती नजर आईं। आरोप है कि महिलाएं अश्लील इशारे करते हुए फब्तियां कस रही थीं। इसके बाद उन्हें पकड़ लिया गया। पकड़ी गई महिलाएं बिजनौर, मुजफ्फरनगर, पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। सभी यहां हरिद्वार के सिडकुल, टिबड़ी, रोशनाबाद, रावली महदूद में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें