फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बिशनपुर गांव में हुए खूनी संघर्ष मामले में पांच नामजद, जांच शुरू

Wed, 11 Mar 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

पथरी। बिशनपुर में होली के दिन दो पक्षों क बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, होली के दिन बिशनपुर में दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने व पथराव से अफरा-तफरी मच गई थी। मामले में सुशीला ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा हर्ष सामान लेने के लिए गांव की एक दुकान पर जा रहा था। तभी रास्ते में नीशु, उमाकांत, जसबीर, विनीत, शुभम निवासी बिशनपुर ने हर्ष को रोककर गालियां दी। विरोध करने पर उसके सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। हर्ष बेहोश होकर नीचे गिर गया व अन्य व्यक्तियों ने भी उस पर लाठी-डंडों से हमला किया। बीच-बचाव के लिए आए लोगों पर भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया। पहले हर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। बताया कि हर्ष के सिर की हड्डी टूटकर दिमाग में धंस गई। इससे हर्ष के शरीर के आधे हिस्से में लकवा हो गया और उसकी याददाश्त चली गई। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद व कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें