रावली महदूद में नुक्कड़ नाटक का मंचन करते कलाकार ।
- फोटो : HARIDWAR
स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत सर्वशक्ति सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से रावली महदूद राजकीय हाईस्कूल एवं ब्रह्मपुरी बहादराबाद में नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया।
नुक्कड़ नाटकों में सर्वशक्ति सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के कलाकारों की ओर से झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के त्याग और बलिदान का जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कलाकारों ने देश को स्वतंत्र कराने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को मंचन भी किया। कलाकारों ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
वहीं, नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार में अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन आज 28 अगस्त को होगा। सुबह 8 बजे से जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र भगत सिंह चौक से मानव संसाधन केंद्र भेल तक दौड़ की जाएगी। युवा मंडल के सदस्य, युवक एवं युवतियां, एनएसएस के स्वयंसेवक इसमें प्रतिभाग करेंगे।