फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फर्जी दस्तावेजों से खुलवाया फर्म का खाता, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। एक युवक के नाम पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर फर्म का फर्जी खाता खोलने का मामला सामने आया है। आयकर विभाग से नोटिस मिलने के बाद इसका खुलासा हुआ। ज्वालापुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मो. मुसव्विर पुत्र मो. मूसा निवासी बागोवाली थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर यूपी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके नाम पर वर्ष 2014-15 में एक्सिस बैंक हरिद्वार शाखा में खाता फर्म मैसर्स रॉयल स्टील इंडस्ट्रीज के नाम से खोला गया। यह खाता उसकी जानकारी और सहमति के बिना खोला गया और इसमें लाखों रुपये का लेनदेन किया गया।
इसकी जानकारी उसे तब लगी जब आयकर विभाग मुजफ्फरनगर से उसके पास नोटिस भेजा। जांच कराने पर पता चला कि खाते से जुड़े दस्तावेज फर्जी हैं। आरोप लगाया कि उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर किसी ने फर्जी तरीके से खाता खुलवाया और लेनदेन किया। अब आयकर विभाग उसे इसके लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें