हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन से ट्रेन में चढ़ते समय यात्री की जेब से 30 हजार रुपये चोरी करने के मामले में जीआरपी गुजरात से ट्रांसफर होकर आई जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, श्रीचंद पुत्र सतुमल निवासी अहमदाबाद गुजरात ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हरिद्वार आए थे। 24 अगस्त को योगा एक्सप्रेस से लौट रहे थे। हरिद्वार स्टेशन पर शाम करीब 4:10 बजे ट्रेन में चढ़ रहे थे, तभी प्लेटफॉर्म पर भीड़ के दौरान उनकी पेंट की जेब में रखे 30 हजार रुपये निकाल लिए। घटना का पता उन्हें ट्रेन में बैठने के बाद चला। थाना प्रभारी बिपिन चंद्र पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।