फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ई-रिक्शा चालकों और हरियाणा के यात्रियों में मारपीट, चले डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में रिक्शा चालकों और हरियाणा के यात्रियों के बीच विवाद हो गया। मामूली बात पर हुआ विवाद इतना बढ़ा कि चालकों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी हाथापाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों केा गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन


रविवार की रात हरियाणा से हरिद्वार घूमने कुछ लोग हरिद्वार आए थे। यहां प्रेम नगर आश्रम चौक पर अपनी कार मोड़ते हुए वह रास्ते की जानकारी लेने लगे। इसी बीच पीछे से आए कुछ ई-रिक्शा चालकों ने आते ही विवाद शुरू कर दिया। लाठी डंडों से कार पर हमला कर दिया। यात्रियों को पीटने लगे, जिसमें कई यात्री घायल हो गए। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी स्वतंत्र, काडा, ममन निवासीगण पथुरा जिला सोनीपत हरियाणा, गौरव और आकाश निवासीगण रोड़ी बेलवाला झुग्गी झोपड़ी कोतवाली हरिद्वार का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें