हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में कंपनी से अपना वाहन लेने गए दो दोस्तों पर हमला कर दिया। पुलिस ने दो नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शहबास पुत्र मुकर्रम निवासी ग्राम इक्कड़ खुर्द थाना पथरी ने शिकायत देकर बताया कि रविवार दोपहर वह और उसका दोस्त अनस अपना वाहन लेने निर्माणाधीन एक्सल पैक कंपनी में गए थे। जहां कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनसे मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया कि सभी ने उन पर सरियों और पत्थरों से हमला किया, जिससे दोनों घायल हो गए।
आरोप है कि शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों के आने पर बचाव हुआ। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।