रुपयों के लेनदेन को लेकर भाजपा नेता और व्यापारी में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी के मुुताबिक अजय कुमार मलहोत्रा निवासी शास्त्री नगर ने शिकायत देकर बताया कि उनके बेटे विजय मल्होत्रा की सुनार की दुकान है। इसके साथ ही कमेटी का भी काम करता है। विजय का कहना है कि उनके बेटे ने भाजपा नेता बसंत अरोड़ा से 7 लाख रुपये कमेटी और 3 लाख 32 हजार रुपये दुकान के सोने के समान के खरीदारी के लेने हैं। जो बसंत अरोड़ा और उसकी पत्नी सोनिया अरोड़ा ले कर गए थे। पिछले कुछ महीनों से बसंत अरोड़ा से तकादा करने पर नकद पैसा देने का वादा कर रहे थे।
आरोप है कि 7 अक्तूबर को फोन करने पर 9 अक्तूबर को अपनी दुकान केनवुड स्टूडियो पर मिलने के लिए बुलाया। अजय का कहना है कि जब उनका बेटा विजय बसंत की दुकान पर गया तो उसने गाली गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर बसंत ने अपने साथी विष्णु अरोड़ा, विक्की व एक अन्य लोग को बुला कर डंडे व धारदार हथियार से पीटा।
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं भाजपा नेता बसंत अरोड़ा ने शिकायत देकर बताया कि केनवुड स्टुडियो प्रेम नगर आश्रम के सामने अपने कर्मचारी के साथ अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी रात नौ बजे विजय मल्होत्रा निवासी शास्त्री नगर नशे की हालत में उसकी दुकान पर पहुंचा और भारी भरकम लोहे की रॉड उसे उसके सिर पर हमला कर दिया। कोतवाली चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।