फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबे बच्चों के परिजनों ने लगाया प्रेमनगर पुल पर जाम

विज्ञापन
प्रेमनगर पुल के पास गंगनहर में बच्चों के डूबने के बाद विलाप करते परिजन । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
सतनाम साक्षी घाट पर नहाते समय डूबे कनखल के दो सगे भाइयों के परिजनों व रिश्तेदारों ने प्रेमनगर पुल पर जाम लगा दिया। प्रशासन पर बच्चों के तलाशी अभियान में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों व रिश्तेदारों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कनखल थाना क्षेत्र के राजा गॉर्डन निवासी दो सगे भाई हर्षित और नैतिक सतनाम साक्षी घाट पर नहाने के लिए पहुंचे थे। दोनों भाई नहाते समय डूब गए। बच्चों के डूबने की सूचना पर परिजन व रिश्तेदारों के साथ ही मोहल्लेवासी सतनाम साक्षी घाट पर मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। प्रेमनगर आश्रम पुल पर प्रशासनिक अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया। जिससे चंद्राचार्य चौक की तरफ से आने वाले यातायात के साथ ही सिंहद्वार से प्रेमनगर पुल की तरफ आने वाली फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर जाम लग गया।
बच्चों की तलाश में उतरी एसडीआरएफ की टीम
गंगनहर में डूबे बच्चों की तलाश करने के लिए जल पुलिस के साथ ही करीब 20 निजी गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है। देर शाम बच्चों की तलाशी के लिए रेस्क्यू अभियान जारी था।
विज्ञापन

जिसने भी सुना दौड़ पड़ा घाट की तरफ
कनखल के राजा गॉर्डन में रहने वाले दो सगे भाइयों के डूबने की खबर जिसने भी सुनी वह मौके की तरफ दौड़ गया। कोई ट्यूब लेकर मौके पर पहुंचा तो कोई लाइफ जैकेट के साथ गंगनहर में उतरकर बच्चों की तलाश में जुट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें