फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से शादी के पंजीकरण का आरोप

Wed, 06 Jul 2016 12:03 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर को हिलाकर रख देने वाले निकाह प्रकरण में अब एक नया मोड़ आ गया है। युवती के भाई ने ज्वालापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए फर्जी दस्तावेजों का  इस्तेमाल  कर शादी का पंजीकरण कराए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर ज्वालापुर पुलिस ने युवक, उसके पिता एवं गवाही में शामिल दोस्तों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

युवती के भाई ने मंगलवार दोपहर मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि उन्होंने रजिस्ट्रार कार्यालय से शादी संबंधी जो दस्तावेज जुटाए हैं उनमें कई फर्जी हैं। उसकी बहन की हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट और आधार कार्ड तैयार कर उनका इस्तेमाल शादी के रजिस्ट्रेशन में किया गया है। उसकी बहन का नाम भी बदला हुआ है। रजिस्ट्रेशन में इस्तेमाल हुए दस्तावेजों को भी फर्जी तरीके से नोटरी से सत्यापित कराना दर्शाया गया है क्योंकि नेाटरी रजिस्टर में बहन के हस्ताक्षर ही नहीं हैं। इस तरह फर्जी तरीके से उसकी बहन की शादी का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि भाई की ओर से आरोपी युवक आफाक, उसके पिता दिलशाद एवं अज्ञात दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
साइबर सेल का किया गठन
एसएसपी राजीव स्वरूप ने बताया कि ज्वालापुर के मामले में सोशल मीडिया के जरिए माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने एक अलग सेल का गठन किया है। इस सेल में आईटी के एक्सपर्ट पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है जो माहौल बिगाड़ने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें