फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से होंगी गुरुकुल कांगड़ी की परीक्षाएं

Fri, 19 Apr 2013 12:49 PM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की मुख्य वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हो गया है। पंजाब, यूपी सहित पांच केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएंगी। विद्याधिकारी और विद्याविनोद की परीक्षाएं 20 अप्रैल से 20 मई तक चलेंगी।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए गुरुकुल कांगड़ी विवि परिसर के अलावा गुरुकुल करतारपुर (पंजाब), कन्या गुरुकुल हाथरस (यूपी), कन्या गुरुकुल चोटीपुरा ज्योतिबाफूले नगर (यूपी) और कन्या गुरुकुल महाविद्यालय देहरादून केंद्र बनाए हैं।

विवि के अनुभाग अधिकारी, परीक्षा महावीर यादव ने बताया कि सभी परीक्षाएं सुबह आठ बजे से 11 बजे तक संपन्न कराई जाएंगी।

गुरुकुल आर्य नगर-हिसार, गुरुकुल फतेहाबाद और गुरुकुल नोएडा के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र गुरुकुल कांगड़ी विवि परिसर हरिद्वार रहेगा।

संस्कृत व व्याकरण का पहला पेपर 20 को
विद्याधिकारी के छात्रों का संस्कृत और व्याकरण का पहला पेपर 20 अप्रैल को होगा। 22 अप्रैल को संस्कृत का दूसरा पेपर होगा।

24 अप्रैल को संस्कृत का तीसरा और 26 को हिंदी का प्रथम पेपर होगा। 28 अप्रैल को हिंदी का दूसरा पेपर, 30 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


दो मई को गणित प्रथम, चार मई को गणित द्वितीय और छह मई को अंग्रेजी प्रथम की परीक्षा होगी। आठ मई को अंग्रेजी द्वितीय और 10 मई को सामाजिक विज्ञान के दूसरे पेपर की परीक्षा कराई जाएगी।

12 मई को विज्ञान प्रथम और 14 को विज्ञान के द्वितीय पेपर के साथ विद्याधिकारी की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी।

19 और 20 मई को इतिहास की परीक्षा
विद्याविनोद के छात्रों का संस्कृत साहित्य का पहला पेपर 20 अप्रैल को और 22 को दूसरा पेपर कराया जाएगा। 24 अप्रैल को अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान और भौतिक विज्ञान के प्रथम पेपर और 26 को द्वितीय पेपर की परीक्षा ली जाएगी।

व्यावसायिक, मनोविज्ञान और राजनीति विज्ञान के प्रथम पेपर की परीक्षा 28 अप्रैल को और लेखा, संगीत एवं चित्रकला प्रथम की परीक्षा 30 अप्रैल को होगी।

दर्शन और रसायन विज्ञान का पहला पेपर दो मई और दूसरा चार मई को कराया जाएगा। छह मई को गणित और जीवविज्ञान के पहले पेपर होंगे वहीं आठ मई को द्वितीय पेपर कराए जाएंगे।

10 मई को लेखा, संगीत और चित्रकला का दूसरा पेपर होगा। अंग्रेजी का पहला पेपर 12 को और दूसरा 14 को लिया जाएगा। हिंदी के पेपर 16 और 17 मई को लगातार होंगे।
विज्ञापन


18 को व्यावसायिक, मनोविज्ञान और राजनीति विज्ञान का दूसरा पेपर कराया जाएगा। 19 और 20 मई को लगातार दो दिन इतिहास की परीक्षा कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें