फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पांच लाख जुर्माना ठोका

Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदूषण करने पर इकबालपुर चीनी मिल पर पांच लाख जुर्माना लगाया है। पांच लाख बैंक गारंटी भी मांगी है। प्रदूषण रोकने के ठोस इंतजाम नहीं करने पर बैंक गारंटी जब्त कर ली जाएगी। बोर्ड ने पाया कि मिल से बगैर ट्रीटमेंट के ही गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। वायु प्रदूषण रोकने के ठोस इंतजाम नहीं हैं। मैली को बगैर उपचार के ही फेंका जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों की चीनी मिल के प्रदूषण करने की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने पिछले महीने निरीक्षण किया। मिल से निकलने वाले गंदे पानी को बगैर ट्रीटमेंट के ही बाईपास से बाहर छोड़ा जा रहा था। मिल की चिमनी में वायु प्रदूषण रोकने के लिए ठोस इंतजाम नहीं किए गए थे। मिल से निकलने वाली मैली को बिना उपचार के फेंका जा रहा था। खामियां मिलने पर बोर्ड ने मिल प्रबंधन को नोटिस जारी किया। सुधार नहीं होने पर अब बोर्ड ने जुर्माने की कार्रवाई की है।

कोट -
चीनी मिल प्रबंधन पर पांच लाख का जुर्माना लगाया गया है। पांच लाख की बैंक गारंटी भी मांगी गई है। इसके बाद भी प्रदूषण नियंत्रण के उपाय नहीं होते हैं तो पांच लाख की बैंक गारंटी जब्त कर ली जाएगी। मिल प्रबंधन नोटिस के आधार पर जुर्माना जमा नहीं करता है तो जिला प्रशासन से आरसी जारी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अंकुर कंसल, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें