फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कंपनी परिसर में घुसकर तांबे का बुरादा चोरी किया

Tue, 28 Oct 2025 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन


हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में कंपनी परिसर में घुसकर तांबे का करीब 10 से 12 किलो बुरादा चोरी हो गया। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, तोमर सिक्योरिटी में फील्ड ऑफिसर राजीव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी संस्था ईऑन कंपनी, सेक्टर-4, आईआईई सिडकुल में सुरक्षा सेवा प्रदान कर रही है। रविवार देर रात चोर कंपनी के भीतर घुस आए। उन्होंने पहले शीशा तोड़ा और अंदर रखे तांबे (कॉपर) के बुरादे से भरा बोरा चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोरे में करीब 10 से 12 किलो तांबा था। घटना का पता सुबह शिफ्ट बदलने के दौरान चला, जब सुरक्षा कर्मियों ने टूटे शीशे और सामान बिखरा देखा। सूचना मिलते ही कंपनी प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें