फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगा पेराई सत्र

Tue, 28 Oct 2025 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। लक्सर शुगर मिल का गन्ना पेराई सत्र नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू हो रहा है। क्षेत्र में गन्ना तौल केंद्र स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। पिछले साल लक्सर शुगर मिल का सात नवंबर से गन्ना पेराई सत्र शुरू हुआ था। लक्सर शुगर मिल चालू होने का इंतजार कर रहे हैं। किसानों को खेतों में खड़ा गन्ना शुगर मिल के तौल केंद्रों बेच कर खेत खाली करने है। उसमें गेहूं की फसल की बुवाई करनी है। लक्सर शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक एसपी सिंह का कहना है कि शुगर मिल चालू करने की तैयारी शुरू कर दी है। नवंबर के पहले सप्ताह तक मिल चालू कर दी जाएगी। क्षेत्र में गन्ना कोल्हु चालू हो गए हैं। किसान अभी कोल्हुओं पर गन्ना बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें