फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक विहार में निकासी नाले-नालियों पर अतिक्रमण

विज्ञापन
विवेक विहार कॉलोनी में नालियों की सफाई करते कर्मचारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
विवेक विहार कॉलोनी में नाले और नालियों पर किए गए अतिक्रमण के कारण गंदे पानी के निकासी की समस्या खड़ी हो गई है। लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मांग नगर निगम प्रशासन से की है।
विज्ञापन

रानीपुर मोड़ के निकट स्थित विवेक विहार कॉलोनी के नालियां और नालों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। किसी ने नाली के ऊपर स्लैब डालकर दुकान बना ली है तो किसी ने शौचालय का निर्माण कर लिया है। अब जब कॉलोनी में नई सड़क का निर्माण किया जा रहा है तो अवैध निर्माण साफ दिखाई दे रहा है। इसके कारण जहां दोनों तरफ जल निकासी के लिए नालियां होनी चाहिए थी। वह एक ही तरफ हैं। इन नालियों पर अवैध होने से वह संकरी हो गई हैं।
बुधवार को नालों और नालियों की सफाई के लिए आए सफाई कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों का कहना था कि स्लैब आदि अतिक्रमण होने से सफाई ठीक ढंग से नहीं हो रही है। कॉलोनी के अशोक भाटिया, ईशू कुमार, एसके तोमर, हर्ष पति मंमगाईं, एनएस नेगी, इंद्रमोहन, आर गोयल, एससी कटियार, एम गोयल, वासुदेव चंदवानी, ओमप्रकाश, कांची गिरी, शंकर, अशोक शर्मा, नरेश शर्मा, अशोक बजाज आदि का कहना है कि कॉलोनी में जल निकासी के लिए अतिक्रमण हटाने की मांग लगातार की जा रही है। लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। चेेतावनी दी है कि अब यदि अतिक्रमण नहीं हटाया तो चुनाव बाद निगम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें