शाहपुर शीतलाखेड़ा समेत कई गांवों की बिजली हुई आपूर्ति ठप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। शाहपुर शीतलाखेड़ा में हरिद्वार-लक्सर मार्ग किनारे बिजली के पोल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बिजली का पोल, ट्रांसफार्मर और तार क्षतिग्रस्त हो गए। इससे शाहपुर शीतलाखेड़ा समेत आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार शाम तक ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने दूसरा पोल और ट्रांसफार्मर लगाकर तार जोड़ दिए जिसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
क्षेत्रीय जेई मनोज चौधरी ने बताया कि शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का पोल, ट्रांसफार्मर और तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। वहीं, शाहपुर शीतलाखेड़ा के ग्राम प्रधान दीपक सैनी ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से हरिद्वार-लक्सर मार्ग किनारे बिजली की लाइन के नीचे लटक रहे तारों को ऊंचा कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मार्ग से गन्ने से लदे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां गुजरती हैं। ऐसे में नीचे लटक रहे तारों के संपर्क में आने से हादसे का खतरा बना रहता है।