फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति और उत्साह के साथ मनाया गया ईद उल अजहा का पर्व

विज्ञापन
बकरीद के मौके दुआ मांगते बच्चे । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
त्याग और बलिदान का त्यौहार ईद उल अजहा शांति और उत्साह के साथ मनाया गया। नमाजियों ने ईदगाह और स्थानीय मस्जिदों में नमाज अदा कर देश व समाज की खुशहाली के लिए दुआ की। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को बकरीद की बधाई दी। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते सरकार व प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत ईदगाह में केवल पांच लोगों ने ईद की नमाज अदा की। मस्जिदों में भी इमाम सहित कुल पांच लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कर दुआएं मांगी। आम लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की। कोविड -19 के चलते लोगों ने एक दूसरे को गले लगाने से परहेज करते हुए खैरमकदम व सलाम पेश किए। ईदगाह में मौलाना वाहिद ने ईदगाह कमेटी के सदर हाजी इरफान अंसारी, सचिव नईम कुरैशी, अरखद ख्वाजा, सुहैल अख्तर, रफी खान, छम्मा ठेकेदार आदि को नमाज अदा कराई। मौलाना वाहिद ने दुआ करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा का पर्व कुर्बानी का पर्व है। जो गरीबों, जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करता है। मौलाना आरिफ ने कहा कि यह त्योहार एक दूसरे के प्रति भाईचारा व मेलजोल बढ़ाने वाला पर्व है। ईदगाह कमेटी के सदर हाजी इरफान अंसारी, सचिव नईम कुरैशी, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राव आफाक अली ने प्रदेशवासियों को ईद उल अजहा की बधाई देते हुए कहा कि एकता, भाईचारे व सौहार्द को बढ़ाने वाले पर्वों से ही हमारी मिली जुली पहचान है। बकरा ईद पर कुर्बानी करने वाले को खुदा अनेकों रहमतों से नवाजता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते अनेकों दिक्कतों का सामना सभी धर्म समुदाय के लोगों को करना पड़ रहा है। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ईदगाह कमेटी के सदस्यों द्वारा ही नमाज अदा करायी गई। अल्लाह से देश को कोरोना से मुक्त करने की दुआएं भी की गई। अल्लाह अपने बंदे की आजमाईश लेता है। खरा उतरने वाले ही अल्लाह के करीब पहुंचते हैं। बकरीद के मौके पर गरीब, मिस्कीन लोगों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। ईदगाह कमेटी द्वारा पुलिस प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया।
सुबह से ही पुलिस प्रशासन विभिन्न मस्जिदों में तैनात रहा। सरकार के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी भी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों का जायजा लेते रहे। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ पूर्णिमा गर्ग, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने सभी को ईद की बधाई दी।
विज्ञापन

----------------------
शांतिपूर्वक संपन्न हुई बकरीद
पथरी। क्षेत्र के दर्जनों गांव में ईद उल अजहा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नमाज के बाद अल्लाह की रजा के लिए कुर्बानी दी गई। गांवधनपुरा, घिससुपुरा, अम्बुवाला, इक्कड़ कला, खुर्द, पदार्था, गुर्जर बस्ती,नशिरपुर कला सहित दर्जनों गांव में अकीदतमंदों ने ईद उल अजहा की नमाज अपने घरों में परिवार के साथ अदा कर मुल्क की शांति के लिए हाथ उठाकर दुआ की। ईद की मुबारक बाद देने वालों में प्रधान मोहम्मद हारून, प्रधान नजाकत अली, अकरम, नसीम अंसारी, मुबारक अली, हाजी रानी,मुस्तफा, गुलशन, यामीन कसाना, जाकिर प्रधान, नईम, मुस्तकीम, मियां इमरान,शादाब, हनीफ अंसारी, दिलशाद, अब्दुल गनी, अब्बास अली, छोटा, रियासत अली,जाकिर, एहसान, तंजीम, फुरकान, गुलबहार, प्रधान सलीम, आजम, गालिब प्रधान,जब्बार नौशाद, रियान सुलेमान, अब्दुल सलाम, अमजद मुंतजीर, यूनुस कादिर आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें