फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एनसीसी दिवस पर शैक्षणिक संस्थानों में मनाया पखवाड़ा

Tue, 16 Dec 2025 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
एनसीसी दिवस समारोह में मौजूद पतंजलि विवि के एनसीसी कैडेट्स। स्रोत:संस्थान
विज्ञापन
- पतंजलि विवि के कैडेट्स को मिला उत्कृष्टता का सम्मान
विज्ञापन

- एनसीसी के सीनियर अंडर ऑफिसर ध्रुव देव को मिला बेस्ट एनसीसी कैडेट का तमगा
माई सिटी रिपोर्टर

हरिद्वार। 78वें एनसीसी दिवस के अवसर पर 31 यूके बटालियन एनसीसी हरिद्वार के अंतर्गत आने वाले सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों व विद्यालयों में एनसीसी दिवस पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

पतंजलि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में सीनियर अंडर ऑफिसर ध्रुव देव का चयन बेस्ट एनसीसी कैडेट के रूप में रहा। उन्हें बटालियन के सेना अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र दिया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल गौरव प्रसाद नोगाई ने एनसीसी के कहा कि एनसीसी युवाओं को जिम्मेदार नागरिक और भावी नेतृत्वकर्ता बनाने की एक सशक्त संस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पतंजलि विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. शिवकुमार, विकास ठाकुर, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
-
एसएमजेएन कॉलेज में विजय दिवस पर वीरों को किया नमन
एसएमजेएन पीजी कॉलेज में मंगलवार को विजय दिवस मनाया गया। कॉलेज में बड़ी संख्या में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। महाविद्यालय की शौर्य दीवार पर प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा सहित सभी उपस्थित समुदाय ने देश के अमर सैनिकों को पुष्प अर्पित कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने तत्कालीन जनरल सैम मानिकशॉ की कुशल सैन्य रणनीति और भारतीय सैनिकों के अद्भुत रणकौशल की जमकर प्रशंसा की। इस दौरान गोपाल अरोड़ा, प्रो. जे सी आर्य, डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. विनीता चौहान, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. रजनी सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें