पाठशाला में ये बंदी-कैदी दे रहे शिक्षा
जेल के अंदर चल रही पाठशाला में कैदी जौहर सिंह, अनिल तिवारी, रामगोपाल गौड़, जयपाल सिंह राणा, राशिद, सोनू कुमार नियमित रूप से शिक्षा दे रहे हैं। दो घंटे चलने वाली पाठशाला की शुरुआत प्रार्थना के साथ होती है और समापन राष्ट्रगान के साथ किया जाता है।
ये भी पढ़ें...Kotdwar: दिल्ली आनंद विहार टर्मिनल से पहुंची नई एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत, मचा हड़कंप
बीते वर्ष से लगातार जिला कारागार में पाठशाला चल रही है। निरक्षर बंदी-कैदियों को अक्षर ज्ञान दिया जा रहा है। पाठशाला में आने वाले सभी कैदी पढ़ना-लिखना सीख गए हैं। शिक्षा से बंदी-कैदियों का ज्ञानवर्धन होने से उनके आचरण में सुधार हो सके, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। - मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ अधीक्षक, जिला कारागार, हरिद्वार