नगर निगम क्षेत्र में बदहाल सफाई व्यवस्था ठीक करने और डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था प्रभावी बनाने के लिए भाजपा पार्षद दल ने जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल ने कहा कि मेयर अनीता शर्मा की उदासीनता और उनके पति के हस्तक्षेप के चलते सफाई व्यवस्था बदहाल है। कूड़ा उठाने और निस्तारण करने वाली कंपनी काम छोड़कर चली गई है। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को दो भागों में विभाजित कर आधे वार्डों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने व निस्तारण करने का कार्य कासा ग्रीन कंपनी को सौंपा है। आधे से अधिक वार्डों में सफाई व्यवस्था किसी भी कंपनी को नहीं सौंपी है। पार्षद दल के उपनेता राजेश शर्मा ने कहा कि मेयर नगर निगम के संचालन में असफल साबित हुई है। इस दौरान सचेतक लोकेश पाल, पार्षद विनित जौली, नितिन शर्मा माणा, सचिन अग्रवाल, शभम मंदौला, कमल बृजवासी उपस्थित रहे।
---------------------
स्ट्रीट लाइटें बदलवाने की मांग
भाजपा पार्षदों ने कमल किशोर गोयल बृजवासी के नेतृत्व में हरकी पैड़ी, मोती बाजार में पुरानी व बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट बदलवाने की मांग को लेकर मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह को ज्ञापन सौंपा। पार्षद कमल किशोर गोयल बृजवासी ने कहा कि हरकी पैड़ी बाजार, बड़ा बाजार, मोती बाजार यात्री बाहुल्य क्षेत्र है। यात्रियों का काफी आवागमन रहता है। यहां स्ट्रीट लाइट पुरानी और खराब हैं।