फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून वापस होने पर बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानूनों के वापस लेने की घोषणा पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में अलकनंदा घाट पर शहीद किसानों की आत्मा की शांति के लिए गंगा में दीपदान भी किया गया।
विज्ञापन

संजय चोपड़ा ने कहा कि आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को शहीद का दर्जा देने के साथ उनके परिवार को 5 बीघा जमीन दी जाए। शहीद किसानों की याद में उनके प्रत्येक गांव में उनकी मूर्ति लगाई जाए और प्रत्येक चौराहा का नाम उनके नाम पर रखा जाए। उन्होंने कहा उत्तराखंड सरकार की ओर से मंडी अधिनियम 2011 को उत्तराखंड राज्य की सभी मंडियों में लागू किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के मंडी समिति के माध्यम से होने वाले विकास पुन: किए जा सकें। इस मौके पर धर्मशाला रक्षा समिति के सभापति पंडित चंद प्रकाश शर्मा, जीप यूनियन के अरुण अग्रवाल, व्यापारी नेता राजेश खुराना, प्रभात चौधरी, कृष्ण कुमार रावत, रमेश बिष्ट, अशोक शर्मा, सचिन राजपूत, ओमप्रकाश कल्याण, पंडित दीनानाथ पांडेय, सतीश कुमार, करण मेहर, इंकबाल सिंह, नईम सलमानी, विजय गुप्ता, मोहन लाल, जय सिंह बिष्ट, ओमप्रकाश कालयान, राजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
कृषि कानून वापस होने पर बांटी मिठाई
हरिद्वार। शिवसेना जिला प्रभारी विशाल शर्मा के नेतृत्व में रानीपुर मोड़ पर तीनों कृषि कानून वापस लेने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और ढोल बजाकर खुशी मनाई। इस दौरान विशाल शर्मा ने कहा कि यह पूरे देश के अन्नदाता की जीत है। तीनों कृषि कानून वापस होने से किसान खुशहाल होंगे। इस मौके पर संगठन के पूर्व जिला महासचिव मुकेश उपाध्याय, आकाश शर्मा, सत्येंद्र यादव, भोला कश्यप, कपिल त्यागी, धर्मेंद्र सिंह, मांगेराम प्रजापति, अश्वनी सैनी, योगेश सैनी, पंडित अनिल शर्मा, बबलू शर्मा, एस उपाध्याय, राजेंद्र चौधरी, प्रमोद भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें