फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

372 यूनिट रक्तदान, बनाया कीर्तिमान

विज्ञापन
ब्लड वॉलंटियर्स ओर सहयोगी सस्थाओं की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कोरोनाकाल के बाद ब्लड बैंकों में लगातार चल रही कमी को देखते हुए ब्लड वालंटियर्स ने अन्य सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 372 लोगों ने रक्तदान दिया। संस्था का दावा है कि इससे पहले एक दिन में हरिद्वार में 318 लोगाें ने रक्तदान किया था।
विज्ञापन

अवधूत मंडल आश्रम के पास स्थित एक होटल में ब्लड वॉलंटियर्स ने सहयोगी संस्था रोटरी क्लब कनखल, उड़ान क्लासेज, संकल्प प्रकाश, युवा उत्तरांचल पंजाबी महासभा के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया। ब्लड वॉलंटियर्स के संयोजक अनिल अरोड़ा ने बताया कि शिविर में ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय, ब्लड बैंक हिमालय अस्पताल जौलीग्रांट एवं ब्लड बैंक श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून की मेडिकल टीम ने रक्त को संग्रह किया। ब्लड वॉलंटियर्स के शेखर सतीजा ने बताया कि कोरोनाकाल और डेंगू जैसी बीमारियों में रक्तदानियों की संख्या घटने से ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी होने लगी है।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के साथ साथ डेंगू भी दस्तक दे चुका है। ऐसी परिस्थिति में ब्लडबैंक में प्रत्येक ग्रुप के रक्त की व्यवस्था समुचित रूप से होनी अति आवश्यक है। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचकर लोगों ने दूसरों के जीवन को बचाने का जज्बा दिखाया। शिविर में 372 लोगों ने रक्तदान कर कीर्तिमान बनाया। लगभग 125 लोग किन्ही कारणवश रक्तदान ना कर पाने से मायूस लौटे।
विज्ञापन

----------
इन लोगों का रहा सहयोग
इस दौरान संकल्प प्रकाश के कन्हैया खेवडिया, रोटरी क्लब कनखल से प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रदीप तोमर, उड़ान क्लासेज के संचालक रविंद्र शर्मा, चेतन घई, आशीष सपरा, अनिल केशवानी, आयुष अग्रवाल, केशव जोशी, राजीव अरोड़ा, अंकित शर्मा, विशाल अनेजा, मनीष लखानी, चीकू कालरा, अंकित नेगी, नितिन कर्णवाल, विक्रम गुलाटी, विवेक कौशिक, कामना तनेजा, ओम प्रकाश विरमानी, लक्ष्य नारंग, रामशरण चावला, सर्वजीत सिंह, नमित गोयल, विशाल अरोड़ा, अवि अरोड़ा, अंकित गोयल, सुमित बंसल, विशाल अरोड़ा, राजू अरोड़ा, तुषार गाबा, अनन्य अरोड़ा, मुदित मदान, चिराग अरोड़ा, गुलशन शर्मा, हन्नी कथूरिया, अमित पाहवा, प्रदीप कालरा, विक्की गुलाटी आदि लोगोें ने रक्तदान शिविर में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें