फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बहकावे में न आएं, त्रुटियों को ठीक कराएं

Wed, 05 Aug 2026 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

- शाहपुर शीतलाखेड़ा, धारीवाला व अम्बुवाला गांव में लगाए एसआईआर शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी

पथरी। क्षेत्र में शाहपुर शीतलाखेड़ा, धारीवाला व अम्बुवाला गांव में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शिविर लगाए गए। इसमें अधिकारियों ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी बनाने का कार्य किया।
शिविर में अधिकारियों ने जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, उनकी त्रुटियां ठीक करने का कार्य किया है। इस दौरान अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की है कि वह नोटिस मिलने पर किसी के बहकावे नहीं आएं, न ही घबराएं और त्रुटियों को ठीक कराने में अधिकारियों का सहयोग करें। इसके बाद उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोग मतदाताओं को भ्रमित करने में लगे हुए हैं। उन्होंने मतदाताओं से ऐसे लोगों से बचने की अपील की है। इस दौरान मतदाता सूची में त्रुटियों को ठीक कराने में अम्बुवाला के पूर्व प्रधान व भाजपा नेता धर्मेंद्र चौधरी, किसान आयोग के सदस्य सरदार करण सिंह समेत कई लोगों ने अधिकारियों का सहयोग किया। शिविर में एईआरओ व मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद कुमार, संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी व बीएलओ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें