फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहब एक बार यहां का दौरा भी कर लिजिए...

विज्ञापन
विज्ञापन
14 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। प्रशासन का पूरा जोर कांवड़ मार्ग और मेला क्षेत्र की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगा है, लेकिन हरकी पैड़ी समेत शहर की आंतरिक सड़कों पर गड्ढे मुंह चिढ़ा रहे हैं। हरकी पैड़ी मुख्य मार्ग पर एक हफ्ते से सीवर लाइन टूटी है। कांवड़ के दौरान आंतरिक सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा और बारिश में गड्ढों में जलभराव होगा, लेकिन इस तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

14 से 26 जुलाई तक हरिद्वार में कांवड़ यात्रा रहेगी। लाखों शिव भक्त रोजाना गंगाजल लेने पहुंचेंगे। इस अवधि में वाहनों का अत्यधिक दबाव रहेगा। कांवड़ यात्रियों के लिए अलग से कांवड़ पटरी रूट बना है। इस पर बिजली, पानी और शौचालय से लेकर चिकित्सा की व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। डीएम से लेकर प्रशासनिक अमला हर रोज निरीक्षण कर समीक्षा कर रहा है। हर निरीक्षण में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की चेतावनी दी जा रही है। वहीं हरकी पैड़ी के पास सड़कों पर बह रहा सीवर और आंतरिक सड़कों के गड्ढे किसी को नजर नहीं आ रहे हैं। अमर उजाला ने मंगलवार को कई इलाकों की पड़ताल की।
हरकी पैड़ी पर सड़क पर बह रहा सीवर
कांवड़िये हरकी पैड़ी समेत अन्य आसपास के घाटों से गंगाजल भरते हैं। हरकी पैड़ी पर काफी दबाव रहता है। हरकी पैड़ी पुलिस चौकी के पास सीवर का चैंबर फटा है। पिछले एक हफ्ते से सीवर की गंदगी सड़क पर बह रही है। श्रद्धालु गंदगी से होकर आवाजाही कर रहे हैं, लेकिन किसी अधिकारी की नजर इस पर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रेमनगर पुल की सड़क पर बना गड्ढा
प्रेम नगर से चंद्राचार्य चौक को जोड़ने वाली सड़क कुछ महीने पहले ही बनी है। पानी की टंकी के सामने सड़क पर बड़ा गड्ढा बना है। गड्ढे की रोड़ी सड़क पर बिखरी है। गड्ढे में बारिश का पानी भरने और रोड़ी बिखरी होने से अक्सर दोपहिया वाहन चालक गिर रहे हैं। चौपहिया वाहन गड्ढे में हिचकोले खा रहे हैं। इस सड़क पर वाहनों का काफी दबाव रहता है।
फ्लाईओवर पर टूटे एक्सपेंशन ज्वाइंट
सिंह द्वार के फ्लाईओवर में कई जगहों पर एक्सपेंशन ज्वाइंट उखड़े और टूटे हैं। कांवड़ के दौरान हाईवे पर काफी दबाव रहेगा। फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन चालकों को एक्सपेंशन ज्वाइंट पर झटके खाने पड़ेंगे। तीव्र गति होने पर दुर्घटना का खतरा बना रहेगा। संबंधित विभाग की नजर टूटे ओर उखड़े एक्सपेंशन ज्वाइंट पर नहीं पड़ रही है। हालांकि पुलिस ने दुर्घटना से बचाव के लिए ऐसी जगहों पर बैरिकेडिंग वाली ट्रॉली लगा दी है।
उत्तरी हरिद्वार में सड़क क्षतिग्रस्त, बिखरी है रोड़ी
उत्तरी हरिद्वार की मुख्य सड़क फाटक के पास कई जगह टूटी है। मोड़ होने के कारण वाहनों के ब्रेक के दबाव से सड़क का डामर उखड़कर रोड़ी सड़क पर फैली है, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं।
हरिलोक के पास बने हैं अनगिनत गड्ढे
सराय स्थित हरिलोक के पास सड़क पर अनगिनत गड्ढे हैं। इस सड़क पर सामान्य दिनों में वाहनों का दबाव रहता है। बारिश से गड्ढों में पानी भर जाता है। आसपास दुकानें हैं। स्कूल भी हैं। यह सड़क फेरूपुर को जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें