जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में पैक रखी हुई हार्मोंस एनालाइजर मशीन।
- फोटो : HARIDWAR
जिला अस्पताल में हार्मोंस की जांच के लिए मंगाई गई हार्मोंस एनालाइजर मशीन के इंस्टॉल, स्टाफ को प्रशिक्षण का अभाव, रीजेंट (जांच में इस्तेमाल किया जाने वाला केमिकल) उपलब्ध न होने से दो माह से मशीन को चालू नहीं किया जा सका है। इससे मरीजों को सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है।
मरीजों में हार्मोंस की जांच के लिए जिला अस्पताल में दो माह पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक ने हार्मोंस एनालाइजर मशीन उपलब्ध कराई थी। ताकि हार्मोंस की कमी से हड्डी रोग, थायराइड आदि बीमारियों की जांच जिला अस्पताल में ही कराई जा सके। मशीन को प्रथम मंजिल पर पैथोलॉजी लैब में लगाया गया। लेकिन, दो माह बाद भी मशीन को चालू नहीं किया जा सका है। सीएमएस डॉ. राजकुमार की माने तो मशीन चलाने के लिए प्रशिक्षण का काम पूरा नहीं हो सका है। मशीन को भी इंस्टॉल नहीं किया जा सका है। दोनों काम होने के बाद चार्ज का निर्धारण शासन की ओर से होने और और रीजेंट उपलब्ध होते ही मशीन को चालू कराया जाएगा।